दिल्ली में अपराध को रोकने के लिए पुलिस 24 घंटे नागरिकों के साथ रहती है। वहीं आपने दिल्ली पुलिस के जवानों की बहादूरी के किस्से भी सुने होंगे। यहां हम ऐसे ही एक बहादूरी और चोरी की वारदात को विफल करने वाले एएसआई के बारे में बता रहे हैं। जिन्होंने मौके पर रहते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपों को पकड़ा है।
दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात ASI अजय झा और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति दुकान की तरफ आते हैं। तभी थोड़ी देर बाद जैसे ही चोर-चोर का शोर मचता है तो वह दौड़े चले आते हैं। स्कूटी पर जा रहे दोनों चोरों को भागकर आते हैं और लात मारते हैं।
जिसकी वजह से चोर मौके पर ही स्कूटी समेत नीचे गिर जाते हैं और वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से चोरों को पकड़ लेते हैं। ये दोनों चोर पीछे से स्कूटी पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर आ रहे थे। तभी रास्ते में चोर-चोर का शोर मच जाता है और वहां मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात एएसआई अजय झा ने मॉडल टाउन बाजार में स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मार कर रोक देते हैं और स्नैचिंग की वारदात को विफल कर देते हैं। दिल्ली पुलिस को अपने इस जवान पर गर्व है।