फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांवड़ शिविरों में सफाई के लिए तीन शिफ्टों में लगेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा माहौल देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एमसीडी ने शिविरों में तीन शिफ्टों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक शिफ्ट में आठ कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

गोकलपुर स्थित कांवड़ शिविर के जेई ने बताया कि शिविर शुरू होने से पहले ही सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस बार प्लास्टिक के इस्तेमाल से भी बचने की तैयारी की गई है। कूड़ा उठाने, पानी की निकासी और स्वच्छता पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय निवासी आदित्य ने कई वर्षों से शिविर की सफाई व्यवस्था की सराहना की। कांवड़ी राजेश ने कहा कि पिछले चार साल से इस मार्ग से आ रहे हैं और शिविर में हमेशा अच्छी व्यवस्था मिलती है। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें