फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं छात्रा के कमरे में मिले स्पाई कैमरे, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक के बेटे ने फ्लैट के बाथरूम व बेडरूम में लगाए थे, क्लिप अपने लैपटाॅप में करता था स्टोर
विज्ञापन

संदेह होने पर छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत, पूछताछ में आरोपी ने कैमरा लगाने की बात मानी, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। शकरपुर मेें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं एक छात्रा के बाथरूम और बेडरूम में स्पाई कैमरे मिले हैं। संदेह होने पर छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान दोनों जगहों पर कैमरे मिले। पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रा के गांव जाने पर मकान मालिक के लड़के ने फ्लैट में स्पाई कैमरे लगाए थे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिव्यांग है और इसकी पहचान करण के रूप में हुई है। आरोपी के लैपटाॅप से कई वीडियो क्लिप भी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाली एक छात्रा पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। करीब तीन महीने पहले वह बिजनौर, यूपी स्थित अपने गांव गई थी। इस दौरान उसने अपने फ्लैट की चाबी मकान मालिक के बेटे करण को सौंप दी थी। लौटने पर उसे अपने मोबाइल व्हाट्सएप में कुछ गड़बड़ी होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद छात्रा अलर्ट हो गई और अपने फ्लैट की अच्छे से छानबीन की। इसी कड़ी में उसे बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक स्पाई कैमरा लगा मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पूर्वी दिल्ली अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि छात्रा ने शकरपुर थाना पुलिस को बताया कि उसने घर जाने पर फ्लैट की चाबी करण को दे रखी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे फ्लैट की तलाशी ली गई। इसमें बाथरूम के साथ बेडरूम में स्पाई कैमरे मिले। इसके बाद पुलिस ने करण से पूछताछ की। करण ने पुलिस को बताया कि छात्रा के घर जाने पर उसने तीन स्पाई कैमरे खरीदे। इनमें से एक छात्रा के बेडरूम और एक बाथरूम में लगा दिया। स्पाई कैमरे ऑनलाइन नहीं चलते थे, उनमें मेमोरी कॉर्ड लगा था। वीडियो स्टोर करने के लिए आरोपी किसी ना किसी बहाने से छात्रा से फ्लैट की चाबी ले लेता था।
विज्ञापन

-

बहाने से चाबी लेकर कैमरों से निकाल लेता था मेमोरी कार्ड

चाबी मिलने के बाद वह स्पाई कैमरे से मेमोरी कार्ड निकालकर डाटा लैपटॉप में डाल लेता था। पुलिस को उसके लैपटॉप से ढेरों वीडियो क्लिप मिले हैं। आरोपी करण ने स्नातक तक पढ़ाई की है। वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आरोपी दिव्यांग है। उसका पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके कब्जे से एक स्पाई कैमरा व रिकॉर्ड वीडियो को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किए गए दो लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें