परिसर में आधुनिक कैफेटेरिया भी है, जहां खेल प्रशंसक अपना गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विविध खेलों में उत्कृष्टता के तीन केंद्र, द्वारका में गोल्फ कोर्स दिसंबर, 2023 तक पूरा होने की संभावना है। वहीं जून, 2024 तक रोहिणी में एक्वेटिक्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होने की उम्मीद है। इस अवसर पर सांसद प्रवेश साहिब सिंह, डीडीए के उपाध्यक्ष सुभाशीष पंडा समेत डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
यहां 1, 3 और 5 वर्ष की सदस्यता लेकर विभिन्न खेल सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं। इस खेल परिसर में वरिष्ठ नागरिकों, अर्जुन पुरस्कार विजेताओं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए विशेष छूट है। इसके अलावा अस्थायी सदस्यता 3 माह के लिए उपलब्ध है। कॉरपोरेट मेंबरशिप, नॉन-रेजिडेंट्स, फॉरेन कैटेगरी मेंबरशिप भी दी जा रही है। ऐसे व्यक्ति जो नियमित सदस्यता नहीं चाहते हैं, उनके लिए पे एंड प्ले सुविधा भी उपलब्ध है।
सेक्टर-8 और 19 में तैयार हो रहे केंद्र
द्वारका सेक्टर 8 में कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी और सेक्टर-19 में टेनिस और शूटिंग के लिए, सेक्टर 23 में फुटबॉल और हॉकी के लिए केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त द्वारका सेक्टर-24 में 157.92 एकड़ में फैला हुआ गोल्फ कोर्स भी तैयार किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है।