एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार मां-बेटे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने रेस्ट एरिया में लगे हवाई जहाज को चलती बाइक से देख रहे थे। ऐसे में उनका ध्यान आगे चल रहे ट्रक की ओर नहीं गया, जिससे ट्रक में उनकी टक्कर हो गई। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों का चलना प्रतिबंधित है। जांच में पता चला है कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना था, जबकि उसके पीछे बैठी महिला ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।