फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सफेद आफत': कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थमी, 70 से अधिक गाड़ियां प्रभावित, 20 से ज्यादा विमान देरी से चले

Tue, 20 Dec 2022 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोहरे के कारण हावड़ा दूरंतो छह घंटे व प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली। इसी तरह रांची गरीब रथ पांच घंटे, जयनगर गरीब रथ छह घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस 4.30 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली 4.30 घंटे, दिल्ली-होशियारपुर चार घंटे लेट रही। 
विज्ञापन
train demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही परिवहन व्यवस्था भी चरमरा गई है। मैदानी इलाकों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई। 70 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें दो से छह घंटे की देरी से चलीं। वहीं, एयरपोर्ट पर सुबह ज्यादातर विमानों की कृत्रिम लाइटिंग के सहारे आवाजाही कराई गई। इससे 20 से अधिक विमान 15 से 30 मिनट की देरी से चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

हावड़ा दूरंतो छह घंटे व प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली। इसी तरह रांची गरीब रथ पांच घंटे, जयनगर गरीब रथ छह घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस 4.30 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली 4.30 घंटे, दिल्ली-होशियारपुर चार घंटे, उदयपुर सिटी सात घंटे, सप्तक्रांति छह घंटे, पटना तेजस चार घंटे, शिवगंगा पांच घंटे, चंपारण हमसफर चार घंटे की देरी से चली। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बुधवार को भी ज्यादातर ट्रेनें देरी से चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें