जेएनयू सिक्योरिटी ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कैंपस को हादसा मुक्त बनाने में मदद करें। यदि कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो उसकी फोटो खींचकर 8287851942 नंबर पर व्हाट्सएप कर दें या फोन पर सूचना दें।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में अब दोपहिया वाहन, कार की स्पीड 25 और बस, ट्रक की स्पीड 20 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की है। कैंपस में पिछले दिनों ओवरस्पीड के कारण मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत व अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
हादसे से सबक लेते हुए जेएनयू प्रशासन ने कैंपस में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू कर दिया है। छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और बाहरी व्यक्ति के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर नवीन यादव ने शुक्रवार शाम को छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों के नाम एक अधिसूचना जारी की है। इसमें लिखा है कि जेएनयू कैंपस में पिछले दिनों मोटरसाइकिल हादसे में एक छात्र की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे हादसों को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जेएनयू सिक्योरिटी को इसकी जिम्मेदारी दी थी। इसी के तहत कैंपस में ट्रैफिक नियम तत्काल प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं।
इन नियमों का कैंपस में सभी को पालन करना अनिवार्य है। मोटरसाइकिल, स्कूटर व कार चालकों को 25 किलोमीटर प्रतिघंटा और बस, ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों की स्पीड 20 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की गई है। राहगीरों को फुटपाथ पर ही चलना होगा, वे सड़क पर नहीं चल सकते हैं।
विज्ञापन
कार चालकों को सीट बेल्ट पहननी होगी, जबकि बाइक व स्कूटर चालकों व उनके पीछे बैठने वालों को हेल्मेट पहनना अनिवार्य किया गया है। ड्राइव करते समय कोई भी चालक मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकता है। इसके अलावा कैंपस में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रोक लगा दी गई है।
नियमों का उल्लंघन करने पर करें शिकायत
जेएनयू सिक्योरिटी ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कैंपस को हादसा मुक्त बनाने में मदद करें। यदि कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो उसकी फोटो खींचकर 8287851942 नंबर पर व्हाट्सएप कर दें या फोन पर सूचना दें, ताकि नियम तोड़ने वाले के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सके।