फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें...त्योहारों में गोरखपुर-वाराणसी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 01 Oct 2018 03:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

त्योहारों पर पूर्वांचल की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों की मांग सबसे अधिक रहती है। इसे ध्यान में रख रेलवे ने वाराणसी व गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मंगलवार से इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 19 अक्तूबर से 16 नवंबर के बीच चलेगी। अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन ठहरेगी।

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी के बीच चलेगी

एक अन्य स्पेशल ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी के बीच चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटरा से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को 18 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच चलेगी। वाराणसी से कटरा के लिए यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 23 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच चलेगी। 

यह ट्रेन वाया दिल्ली चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और सुल्तानपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें