फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDCA और CBI रेड पर दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने सोमवार को दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में घपलेबाजी पर जांच आयोग गठन को मंजूरी दी।
विज्ञापन


साथ में जांच आयोग गठन पर विधानसभा में चर्चा करके उस पर मुहर लगाने, मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई रेड को मुद्दा बनाने के लिए विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है।

मंगलवार को विस के विशेष सत्र में केन्द्र सरकार पर आम आदमी पार्टी की सरकार जमकर हमला बोलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दोपहर को जानकारी दी कि कैबिनेट ने डीडीसीए घोटाले की जांच के लिए गोपाल सुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाले जांच आयोग गठन को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत गठन की बजाय विशेष सत्र बुलाकर मुहर लगवाएगी सरकार

मंगलवार को डीडीसीए में घोटाला और दिल्ली सचिवालय में सीबीआई छापेमारी पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया गया है। दिल्ली सरकार इससे पहले एक बाद केन्द्र सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन करके भ्रष्टाचार निरोधक शाखा पर हक जताने और एक महिला सुरक्षा के मुद्दे भी विशेष सत्र बुलाया था।

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली सरकार जांच आयोग को कानूनी तौर पर मजबूत बनाने के लिए विस से मुहर लगवाना चाहती है। यही वजह है कि सिर्फ दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी के तुरंत बाद गठन की बजाय विशेष सत्र बुलाकर उस पर चर्चा करके मुहर लगवाना चाहती है।

सीएनजी फिटनेस घोटाले की जांच के लिए भी दिल्ली सरकार ने जांच आयोग का गठन किया है। उस जांच आयोग को उपराज्यपाल ने केंद्र सरकार की राय का हवाला देकर गैर कानूनी घोषित कर दिया था। यहां तक कि सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाले के लिए जांच आयोग को संसाधन उपलब्ध कराने पर उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और वित्तीय रिकवरी का आदेश उपराज्यपाल सचिवालय से आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें