फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा: शाइस्ता और दानिश के बयान पर कार्रवाई, पांच आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर को इकलाख हत्याकांड में फरार चल रहे होमगार्ड समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार सुबह गांव से पकड़ लिया। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल हैं।
विज्ञापन


इकलाख की शाइस्ता और बेटे दानिश के बयान पर पुलिस ने पांचों को घर पर हमला करने, हत्या और अफवाह फैलाकर लोगों को भड़काने के आरोप में पकड़ा है।

इस मामले के दस आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि चार अब भी फरार हैं। 28 सितंबर को प्रतिबंधित पशु की हत्या की सूचना पर उग्र भीड़ ने पीट-पीट कर इकलाख की हत्या कर दी थी। इस हमले में उसका बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया था।

शाइस्ता और दानिश के बयान में नौ और नाम सामने आए थे

शाइस्ता ने दस आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान शाइस्ता और दानिश के बयान में नौ और आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनकी मारपीट में शामिल होने वालों के तौर पहचान की गई थी।

पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तार के लिए लगातार दबिश दी। दो दिनों से युवक गांव लौटने शुरू हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर गांव से अरुण (22) पुत्र राजपाल, रोबिन (23) पुत्र रणवीर, हरीओम (34) पुत्र रूपसिंह, होमगार्ड विनय पुत्र महेश को गिरफ्तार कर लिया।

पांचवा आरोपी नाबालिग है, जिसकी उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। अरुण हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। कहीं नौकरी नहीं मिलने के कारण घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए

अब पुलिस चार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक फरार आरोपियों में भी एक नाबालिग है। इससे पहले पुलिस की गिरफ्त में आए दस आरोपियों में भी एक नाबालिग शामिल था।

अन्य नौ में विशाल, विवेक, सचिन, श्रीओम, हरिओम, सौरभ, गौरव, शुभम और रुपेंद्र शामिल हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर जो नाम इस कांड में शामिल हुए है, उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इकलाख की हत्या के मामले में गिरफ्तार चारो आरोपियों-अरुण, रोबिन, हरीओम और विनय को जारचा पुलिस ने सोमवार शाम सीजेएम न्यायालय में पेश किया।

कोर्ट ने चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इकलाख के वकील युसुफ सैफी ने बताया कि न्यायालय में आरोपियों को पेश करने के दौरान परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं पांचवां आरोपी नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें