फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पेशल सेल ने दो वांछित-भगोड़े बदमाशों को किया गिरफ्तार

Tue, 18 Jan 2022 07:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सेल ने डेढ़ किलो हेरोइन के साथ 24 नवंबर, 2014 को धर्मराज ओर चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। 25 नवंबर, 2014 को जावेद खान व 21 दिसंबर, 2014 को पंकज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांछित व भगोड़ा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्कर गणपत की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था। कोर्ट ने गणपत को भगोड़ा घोषित कर रखा था। दूसरा गिरफ्तार बदमाश आरिफ उर्फ बुग्गा दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या में वांछित था और पैरोल जंप कर गया था। कोर्ट ने इसे भी भगोड़ा घोषित कर रखा था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील राजैन की टीम ने गांव धानेती खारकपुर, थाना अलीगंज जिला बरेली यूपी निवासी गणपत को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया है।

पंकज ने पूछताछ में बताया था कि गणपत इस गिरोह का सरगना है। पुलिस ने गणपत को 17 जनवरी, 2015 को 1100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस केस में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। गणपत को 17 दिसंबर, 2018 को जमानत मिल गई थी। इसके बाद ये कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने इसे पांच अगस्त, 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। ये तभी से फरार था। ये पिछले दस वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। इस पर वर्ष 2014 में एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इस केस में भी कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। 

विज्ञापन

हवलदार की हत्या में वांछित बदमाश गिरफ्तार
एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान की टीम ने वांछित बदमाश शिकारपुर, मेवात हरियाणा निवासी आरिफ उर्फ बुग्गा(34) को कालिंदी कुंज इलाके से 15 जनवरी को गिरफ्तार किया है। ये बाबा हरिदास नगर थाना इलाके में दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या में वांछित था। ये कालिंदी कुंज इलाके में मवेशी चुराने के लिए रैकी करने आया था। इसके पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। ये 23 व 24 अगस्त,2012 की रात नजफगढ़ इलाके में मवेशी चुराने आए थे। तभी महरौली थाने में तैनात हवलदार यशपाल वहां से गुज रहा था। उसने मवेशी चुराते देखकर आरिफ व उसके साथ रहीस उर्फ बुग्गा को ललकारा। ये हवलदार को गोली मारकर फरार हो गए थे। हवलदार को आरटीआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरिफ को 29 सितंबर, 2012 को गिरफ्तार कर लिया था। वर्ष 2014 में उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद फिर से मवेशी चोरी करने लगा और वर्ष 2019 में पेरोल जंप कर गया था। इसके बाद कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें