फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: क्या राजधानी में रची जा रही कोई बड़ी साजिश? चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, 18 पिस्टल व तमंचे बरामद

Mon, 16 Jan 2023 08:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
पकड़े गए हथियार तस्कर गैंग के बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार तस्करी करने वाले दो अलग-अलग गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव खितवांस, महरोनी, ललितपुर, यूपी निवासी रोहित कुमार, पवन कुमार, अनाज मंडी, पटियाला, पंजाब निवासी सन्नी और हर्षदीप के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 10 पिस्टल, 10 अतिरिक्त मैगजीन के अलावा आठ तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी सेंधवा और बुरहानपुर, मध्य प्रदेश से हथियार लेकर दिल्ली आए थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि एसीपी अत्तर सिंह व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि अवैध हथियारों के साथ कुछ बदमाश बारापुला, निजामुद्दीन के पास आने वाले हैं। 
विज्ञापन

सूचना के बाद एक टीम का गठन कर तीन आरोपी रोहित, पवन कुमार और हर्षदीप को दबोच लिया गया। चौथे आरोपी सन्नी को हर्षदीप की निशानदेही पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया गया। इनके पास से 18 पिस्टल, तमंचे व 10 मैगजीन बरामद हुई। आरोपी पिछले चार सालों के दौरान 400 से अधिक हथियार सप्लाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें