पठानकोट आतंकी हमले मामले में गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह से पूछताछ जारी है। सलविंदर सिंह आज एनआईए के दफ्तर पहुंचे। यहां उनसे फिर पूछताछ होगी।
सलविंदर सिंह का आज पॉलिग्राफ टेस्ट किया जा सकता है। पीटीआई के मुताबिक पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इंवेस्टीगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने कोर्ट से एसपी के पॉलिग्राफ परीक्षण की इजाजत मांगी थी।
जिस पर कल कोर्ट ने पॉलिग्राफ टेस्ट की इजाजत दे दी। एनआईए इस बात की पुष्टि करना चाहती है कि एसपी सलविंदर पठानकोट हमले मामले में कोई बात छिपा तो नहीं रहे।