फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सपा नेता गोली के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के टिकट पर बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे शहनवाज राणा को दिल्ली के एक एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के रहने वाले शहनवाज राणा बिजनेसमैन भी हैं। इसी सिलसिले में वह दुबई निकल रहे थे। लेकिन एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उनके पास कारतूस बरामद किया गया।

इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया।

मायावती ने किया था सस्पेंड

विवादों से चोली-दामन का साथ रखने वाले शहनवाज राणा पर रेप के आरोप भी लग चुके हैं। तब वह बहुजन समाज पार्टी के विधायक हुआ करते थे। लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद मायावती ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

उसके बाद शहनवाज राणा राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए थे। लेकिन इस बार जैसे ही मौका मिला उन्होंने एक बार फिर से दल बदलते हुए सपा से टिकट ले लिया और चुनाव मैदान में उतर गए।
विज्ञापन

कई बार कर चुके हैं दबंगई

शहनवाज राणा के दबंगई की यह पहली घटना नहीं है। नियम-कानून ताक पर रखकर चलते वाले नेताओं में उनका नाम काफी आगे आता है।

एक दफे उन्होंने जबरन एक ऐसे शख्स को पुलिस हिरासत छुड़ाया था, जिसने पुलिस पर ही हमला किया था। यही नहीं उन्होंने पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई थी।

इसके अलावा भी उन पर कई बार आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें