फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द सुधरेगी गाजियाबाद की बिजली व्यवस्था : वीके सिंह

Mon, 16 Jun 2014 12:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जनरल और केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह रविवार को गाजियाबाद अपने आवास पर पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद की बिजली व्यवस्था के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से बात की गई थीं उन्होंने सीएम अखिलेश यादव से बात की हैं। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


खोडा कालोनी के विकास पैकेज पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि 300 करोड़ रुपये में से मात्र 30 करोड़ का ही विकास कार्य हुए, बाकी रकम लैप्स कर दी गई। वह राज्य सरकार से इस बारे में बात करेंगे। वीके सिंह ने धोबीघाट आरओबी के जल्द निर्माण की बात दोहराई।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर जल, शिक्षा आदि मामलों के लिए वह समितियों का गठन करेंगे। इनमें नेताओं के अलावा स्थानीय लोगों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। समिति पूरे कार्य का लेखा-जोखा रखेगी। प्रेसवार्ता में सरदार एसपी सिंह, महापौर तेलूराम कांबोज, अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित रह्रे।
विज्ञापन


इससे पूर्व आरडब्ल्यूए फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को सांसद वीके सिंह से मिला। आरडब्ल्यूए फेडरेशन केचेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने गाजियाबाद की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर फेडरेशन के महासचिव प्रीतम लाल, सचिव आरएस गुप्ता और प्रेम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें