फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी हत्याकांड: रिश्ते के भतीजे संग बीवी बनकर रह रही थी महिला, दूसरे पति की मां को न आया रास, बेरहमी से ली जान

Sat, 09 Sep 2023 02:31 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

दूसरे पति की मां ने शूटर सचिन और हैबतपुर निवासी उमेश को एक लाख की सुपारी देकर सोनी की हत्या कराई थी। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के दौरान सचिन ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतक सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के छपरौला गांव में मंगलवार को सोनी (27) की हत्या के आरोप में पुलिस ने दूसरे पति मौसम की मां गीता देवी, शूटर सचिन व उसके साथी उमेश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गीता बेटे मौसम और सोनी के रिश्ते से खुश नहीं थी, इसलिए उसने चिपियाना खुर्द निवासी सचिन और हैबतपुर निवासी उमेश को एक लाख की सुपारी देकर सोनी की हत्या कराई। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के दौरान सचिन ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। डीसीपी ने खुलासा करने वाली बादलपुर पुलिस को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल जोन सुनीति ने बताया कि पांच सितंबर को छपरौला में मूलरूप से बिहार निवासी सोनी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनी का विवाह बिहार निवासी विनोद से हुआ था, लेकिन पति से पिटाई से परेशान होकर 10 साल बाद उसने साथ रहना छोड़ दिया था। इसके बाद एक साल वह 10 वर्षीय बेटी के साथ अपने गांव के मौसम कुमार के साथ रह रही थी। सोनी को पत्नी बताकर मौसम साथ रखा था। मौसम ने सोनी के पूर्व पति विनोद कुमार पर हत्या का केस दर्ज कराया था। आरोपी सचिन और उमेश ने बताया कि सोनी की हत्या के लिए तिगड़ी गांव निवासी मौसम की मां गीता देवी ने एक लाख की सुपारी दी थी। इसके लिए 50 हजार बतौर एडवांस दिया गया था। सुनीति ने बताया कि मामले से विनोद का नाम हटा दिया गया है।

सचिन ने मारी गोली, उमेश चला रहा था बाइक
डीसीपी ने बताया कि सचिन किराये पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है जबकि उमेश कैब चलाता है। मौसम के पिता भी आरटीओ में एजेंट का काम करते थे। सचिन का आरटीओ दफ्तर में अक्सर काम पड़ता है। इस वजह से उसकी गीता से पहचान है। वारदात वाले दिन सचिन ने सोनी को गोली मारी थी, जबकि उमेश बाइक चला रहा था। आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल बाइक चार सितंबर को खरीदी और नंबर प्लेट बदलकर वारदात की।

रिश्ते में मौसम की बुआ लगती थी सोनी
पुलिस पूछताछ में गीता ने बताया कि सोनी न केवल उनके गांव की लड़की थी, बल्कि रिश्ते में मौसम की बुआ भी लगती थी। शादीशुदा होने के बावजूद वह मौसम की पत्नी बनकर बेटी के साथ रहती थी। मौसम अपनी कमाई सोनी और उसकी बेटी पर खर्च करता था। इसको लेकर गीता को गांव में भी काफी कुछ सुनने को मिलता था।

अस्पताल में फूटकर रोई, चौकी में की थी बेटे-बहू की शिकायत
अस्पताल में डाॅक्टरों ने सोनी को मृत घोषित किया तो गीता फूट-फूटकर रोने लगी। सवा महीने पहले ही गीता ने औद्योगिक चौकी पुलिस से बेटे-बहू के खिलाफ शिकायत की थी। ऐसे में चौकी पुलिस को तभी से गीता पर संदेह होने लगा था।

सीए की तैयारी कर रहे भाई के सामने की हत्या
सोनी के साथ उसका चचेरा भाई पीयूष भी रहकर सीए की तैयारी कर रहा था। गीता पीयूष को पढ़ाने और साथ रखने से भी नाराज थी। वारदात के दौरान सोनी की बेटी सो रही थी। आरोपियों ने पीयूष के सामने वारदात को अंजाम दिया। पीयूष के शोर मचाने पर आसपास के लोग आरोपियों को पकड़ने दौड़े थे, लेकिन आरोपी फायरिंग कर भाग गए। पीयूष मामले का चश्मदीद गवाह है।
विज्ञापन

मौसम के साथ है सोनी की बेटी
सोनी की दस साल की बेटी मौसम के ही पास है। पुलिस ने विनोद को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। एसीपी का कहना है कि विनोद अगर बच्ची को लेना चाहेगा तो उसे कोर्ट में दावा करना होगा। बच्ची जिसके पास रहना चाहती है, उसी के पास रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें