फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को प्रेमिका संग पकड़ा: फ्लैट का दरवाजा खोलते ही पत्नी के उड़े होश...महिला ने दोनों को ऐसे सिखाया सबक

Sat, 09 Sep 2023 10:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्नी प्रेमिका से उसके पति के साथ ग्रेनो वेस्ट के एक मॉल में और वृंदावन घूमने जाने का आरोप लगाकर नोकझोंक करती दिख रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक युवक-युवती के फ्लैट से पकड़े जाने का वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि वीडियो ग्रेटर नोएडा या ग्रेनो वेस्ट की किसी सोसाइटी का है। 

विज्ञापन

युवक किसी नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। वीडियो में एक महिला व कुछ लोग पुलिस को एक साथ फ्लैट में देखने के बाद हंगामा करते हैं। महिला आदि युवक व युवती की पिटाई भी करते वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पत्नी प्रेमिका से उसके पति के साथ ग्रेनो वेस्ट के एक मॉल में और वृंदावन घूमने जाने का आरोप लगाकर नोकझोंक करती दिख रही है। 
विज्ञापन

फ्लैट बिक्री के नाम पर 20 लाख ठगी, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी के आरोपी बिसरख निवासी मुकेश शर्मा को हैबतपुर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फर्जी लीज डीड बना कर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें