फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों के बीच चीख-पुकार: शादी में बेटे से गोली चली, मां के सिर में गोली लगी, हालात गंभीर 

Fri, 29 Apr 2022 07:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद से आरोपी फरार है। जांच में ये बात सामने आई है कि उससे गलती से गोली चली है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पिस्टल का लाइसेंस था या नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौली थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात को शादी समरोह में युवक से गोली चल गई। गोली युवक की मां के सिर में जा लगी। मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शादी का वीडियो देखकर ये पता करने का प्रयास कर रही है कि युवक से गोली गलती से चली थी या फिर उसने जान बूझकर चलाई थी। इस मामले में पुलिस शादी में शामिल हुए लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक बृहस्पतिवार रात बहादुरगढ़ निवासी हिमांशु की मातांगी भवन छत्तरपुर मंदिर में शादी थी।  इस शादी में गुरुग्राम से हिमांशु की ताई सुषमा(54) भी आई हुई थी। सुषमा शादी समारोह में कुर्सी पर बैठी हुई थी। तभी उसके बेटे पीयूष से पिस्टल से गोली चल गई। गोली सुषमा के सिर में जा लगी। गोली चलते ही समारोह में सन्नाटा पसर गया। सुषमा को फोर्टीज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फोर्टीज अस्पताल से महिला को गोली लगने की हालत में भर्ती कराने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस स्टाफ तुरंत अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के बाद से पीयूष फरार है।
विज्ञापन

शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि उससे गलती से गोली चली है। पीयूष के पास पिस्टल थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास पिस्टल का लाइसेंस था या नहीं। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली व हरियाणा में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें