फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: कलयुगी बेटे ने मां की सुआ मारकर की हत्या, कंट्रोल रूम में फोन कर बोला- मैंने अपनी मम्मी को मार डाला

Sat, 08 Jul 2023 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में शुक्रवार शाम एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की सुए से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ महिला को पास के अस्पताल में ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद हत्या का मामला दर्जकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। परिवार वालों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिवार वालों से मेडिकल कागजात पेश करने के लिए कहा है। 

पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतका की शिनाख्त सतवंत कौर (64) के रूप में हुई है। वह अपने पति प्रीतम सिंह और बेटे रिंकू देओल के साथ सेक्टर 15 रोहिणी में रहती थी। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम रिंकू ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में खून से लथपथ हालत में महिला पड़ी थी। पास ही फोन करने वाला रिंकू देओल बैठा था। उसके पास ही खून से सना सुआ पड़ा था। पुलिस घायल महिला को तुरंत अंबेडकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस आरोपी रिंकू को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। शुरुआती पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि रिंकू मानसिक रूप से बीमार है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
पुलिस ने बताया कि सतवंत कौर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुईं थीं। 

 
विज्ञापन

उनके पति एमसीडी से सेवानिवृत्त हैं। आरोपी रिंकू बीटेक पास आउट है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें