फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के महिला मित्र के घर में जा बेटे ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते साउथ सिटी पार्ट-दो में जिम संचालक के 13 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत केे मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


पड़ोसियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक के जिम संचालक पिता और पड़ोस में रहने वाली उनकी महिला मित्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

सात जुलाई को साउथ सिटी पार्ट दो में 13 वर्षीय लविश अपने पड़ोस के घर में रहने वाले पिता की महिला मित्र दीपा के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन


लविश के पिता जिम संचालक मनोज ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसकी मां की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन

अवैध संबंध होने की भी आशंका

मामले को एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद मंगलवार को उसके पड़ोस में रहने वाले साउथ सिटी पार्ट-दो निवासी राजबीर, टिंकु यादव समेत कई लोगों ने सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार से मुलाकात कर आरोप लगाया कि लविश की हत्या में उसके पिता व पड़ोस में रहने वाली उसकी महिला मित्र की साजिश है।

इन लोगों ने हत्या के पीछे अवैध संबंध होने की भी आशंका जताई। इन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में भी यह साफ है कि लविश की मौत सिर्फ फांसी का फंदा लगाने से नहीं हुई है।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सदर थाना प्रभारी ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं लविश को किसी दबाव में तो आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं किया गया था। अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें