फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी तय, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Mon, 14 Sep 2015 04:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती की तलाश तेज कर दी है। पुलिस सोमनाथ के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने द्वारका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लिपिका ने सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा और मानसिक यातनाओं के आरोप लगाए हैं।

सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने सोमनाथ भारती के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हत्या की कोशिश का भी लगा है आरोप

भारती के खिलाफ द्वारका नॉर्थ थाने में आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 498-ए (शादी में साथी के साथ क्रूरता) और 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाने) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कोर्ट ने 7 जुलाई को भी भारती की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था। उस समय कोर्ट ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि भारती के खिलाफ कोई एफआईआर ही दर्ज नहीं थी।

लिपिका ने सोमनाथ के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं। जब यह मामला पहली बार प्रकाश में आया था तब भारती ने कहा था कि लिपिका नहीं चाहती कि मैं मां के साथ रहूं। उन्होंने ये भी कहा था कि पत्नी चाहती कि मैं राजनीति में रहूं इसलिए वो ऐसे आरोप लगा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें