फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सोमनाथ भारती ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के चुनाव को चुनौती देते हुए किया HC का रुख, 22 को सुनवाई

Sat, 20 Jul 2024 08:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

याचिका में आरोप लगाया गया है कि वोट शेयर में कटौती करके स्वराज की मदद करने के लिए आनंद ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और बाद में 10 जुलाई को वह भाजपा में शामिल हो गए।
 
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कथित भ्रष्ट आचरण के आधार पर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के चुनाव को चुनौती देते हुए शनिवार को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा 22 जुलाई को चुनाव याचिका पर सुनवाई करने वाले हैं। याचिका में कहा गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार भारती को तीन लाख 74 हजार 815 वोट मिले, जबकि स्वराज को चार लाख 53 हजार 185 वोट मिले। उन दोनों ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और स्वराज को विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन

याचिका में कहा गया कि वर्तमान चुनाव याचिका याचिकाकर्ता (भारती) द्वारा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 80 और 81 के तहत दायर की जा रही है, जिसमें नई दिल्ली संसदीय सीट से प्रतिवादी स्वराज के लोक सभा सदस्य के रूप में चुनाव को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारती उनके चुनाव एजेंट और प्रतिवादी की सहमति से अन्य व्यक्तियों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्ट आचरण किए गए। याचिका में आरोप लगाया गया कि आप के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद, जो वैसे तो बहुजन समाज पार्टी द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार थे, लेकिन वास्तव में उन्हें याचिकाकर्ता के खिलाफ उनकी मदद करने के लिए स्वराज की पार्टी द्वारा खड़ा किया गया था।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि आनंद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री थे और नौ अप्रैल तक भारती के लिए प्रचार में सक्रिय थे और अचानक उन्होंने 10 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि वोट शेयर में कटौती करके स्वराज की मदद करने के लिए आनंद ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और बाद में 10 जुलाई को वह भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें