फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे शहर में चली जाए पर इनके घर कभी नहीं जाती बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के साथ ही जहां देश भर में बिजली कटौती का डर बढ़ जाता है वहीं एक महिला ने एक ऐसा रास्ता दिखाया है जो इस भीषण गर्मी में आपको ढंड भरी राहत देगी।
विज्ञापन


गर्मी आने के साथ ही दिल्ली में बिजली की कमी एक बड़ी समस्या बन जाती है। लेकिन दिल्ली के ही ग्रेटर कैलाश-2 में रहने वाली शेषाद्री परिवार के घर की लाइट कभी नहीं कटती।

पूरे दिल्ली की लाइट चली जाए तो भी शेषाद्री परिवार के घर का एसी या बत्तियां बंद नहीं होती। असल में आरएस शेषाद्री जो एक प्राइवेट कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं खुद भी इंजीनियर हैं।
विज्ञापन


(फोटो क्रेडिटः हिंदुस्तान टाइम्स)
Trending Videos

तो ऐसे मिलती है मुफ्त बिजली

पिछले साल अक्टूबर में जब वह अपने घर में निर्माण का काम करवा रहीं थी तो उनके एक दोस्त उनके यहां आए हुए थे। शेषाद्री जब अपने घर में तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे पर छत ढलवा रहे थे तो उनके दोस्त ने उन्हें एक आइडिया दिया।

उन्होंने कहा कि वह थोड़े से पैस खर्च करके इस छत पर अपना खुद का सोलर पैनल लगवा सकते हैं जिससे उन्हें बिजली की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी।

शेषाद्री को यह आइडिया पसंद आया और उन्होंने लगभग पांच लाख रुपये खर्च करके अपने घर की छत पर 4.6 किलोवाट का सोलर पैनल प्लांट लगावाया।
विज्ञापन

न केवल खुद के लिए बल्कि ग्रिड को भी बिजली सप्लाई करता है ये परिवार

उनकी इस पहल ने भले ही उन्हें और उनके परिवार को राहत दी हो लेकिन उन्होंने लाखों लोगों को बिजली की समस्या से बचने का एक नया रास्ता सुझा दिया।

शेषाद्री को उनके इस प्रयोग के लिए दिल्ली में सोलर स्टार के तौर पर जाना जाता है। वह शहर की पांचवी ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने बिजली बचाने के प्रयोग में लोगों और सरकार को एक नई दिशा दिखाई है।

वह न केवल अपने घर के लिए बिजली पैदा करती हैं बल्कि सोलर पैनल उत्पन्न हुई अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भी सप्लाई करती हैं जिससे उन्हें बिजली बिल में भी छूट मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें