फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के खिलाफ साजिश, रेप केस के एवज में मांगे 10 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में रहने वाले एनआरआई से उनके होटल को खरीदने के बहाने कुछ लोगों ने उनकी पत्नी, पार्टनर और मैनेजर से साउथ दिल्ली के फाइव स्टार होटल में एक बिजनेस मीटिंग की।
विज्ञापन


इसी दौरान एक महिला द्वारा रेप केस दर्ज करा दिया गया और रेप के केस में गिरफ्तार करवाने की धमकी देकर 10 करोड़ रूपए की मांग की गई।

दुबई में रहने वाले एनआरआई बिजनेसमैन और उसके पार्टनर राजीव भाटिया ने मनाली में होटल खरीदा था। पिछले साल एक शख्स ने उन्हें बताया कि एक अन्य एनआरआई इनवेस्टर होटल खरीदना चाहते हैं।

इसके बाद फरीदाबाद के अट्रीयम होटल में उनकी मीटिंग हुई। जहां दुबई में रहने वाले एनआरआई को फंसाया गया।
विज्ञापन

केस निपटाने के लिए मांगे 10 करोड़

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 14 जनवरी को फरीदाबाद में हुई मीटिंग में एनआरआई बिजनेसमैन के पार्टनर, पत्नी, मैनेजर से मीटिंग में एक महिला को होटल खरीदने वाली पार्टी के मैनेजर की पीए बताकर भेजा गया।

महिला एनआरआई पार्टी को गुमराह करते हुए उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया और मामले को निपटाने के लिए 10 करोड़ रुपए मांगे।

डीसीपी साउथ ईस्ट मनदीर सिंह रंधावा ने मामले में एक्सटॉर्शन के तहत एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक आरोपीयों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें