फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सोसायटी में हर माह 10 लाख है मेंटेनेंस खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-82 स्थित पार्क ग्रैंड्यूरा को बने अभी तीन वर्ष भी नहीं हुए और प्रतिमाह 10 लाख रुपये का मेंटेनेंस आने लगा है।
विज्ञापन


ये हाल तब है जब प्रोजेक्ट अभी पूरा भी नहीं हुआ है। असल में बीपीटीपी ने वित्तीय वर्ष के समापन पर आडिट रिपोर्ट में ये खर्च दिखाया है। जो यहां रह रहे लोगों के गले नहीं उतर रहा।

आरडब्ल्यूए का आरोप है कि इसका लिखित ब्योरा बीपीटीपी नहीं दिखा रहा है। ऐसे में एक वर्ष में मेंटेनेंस पर खर्च किए गए 1.20 करोड़ रुपये का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में भर रहा सीवर का पानी

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्नल आरके टंडन ने बताया कि 716 फ्लैट हैं। इनमे पांच सौ फ्लैटों में लोग रह रहे हैं। कॉलोनी की सुरक्षा रामभरोसे है। एक स्कूटी चोरी हो गई।

मेंटेनेंस की रकम जा रही है जबकि पेड़-पौधे सूख रहे हैं। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में सीवर का पानी भर रहा है। आखिर ये 10 लाख रुपये कहां खर्च कर रहे हैं।

सीनियर सिटीजन फिरोजी अदलखा ने बताया कि बिल्डर ई-मेल का कोई जवाब नहीं देता। उपाध्यक्ष केके पांडेय का आरोप है कि फरीदाबाद, गुडगांव की सोसायटियों में लोगों के मेंटेनेंस चार्ज दो रुपये से कम आ रहे हैं।

ऐसे में बीपीटीपी ऐसा कौन सा मेंटेनेंस करा रहा है जिसके लिए वह 3.11 रुपये चार्ज ले रहा है। बिल्डर इसका पूरा ब्योरा दे। निवासी हवा हवाई बातों को नहीं मानेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें