फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर सब्जी मंडी में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन

Fri, 17 Apr 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
गाजीपुरी सब्जी मंडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर सब्जी मंडी में लोग कोरोना संक्रमण को दावत दे रहे हैं। यहां सुबह-शाम सब्जियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन खरीदारी करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यहां कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

विज्ञापन


गाजीपुर सब्जी मंडी दिल्ली की बड़ी मंडियों में आती है। पूर्वी दिल्ली के अधिकतर सब्जी विक्रेता इसी मंडी में खरीदारी करने आते हैं। मंडी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां प्रशासन की तरफ से भी लोगों की सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। मंडी में न तो कोई सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई का इंतजाम। 

सब्जी विक्रेता विवेक ने बताया कि मंडी के विक्रेता कई बार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बोलते हैं, लेकिन लोग जल्दबाजी में किसी भी नियम का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी यहां कोई अधिकारी नहीं आता है, जो लोगों को हिदायत दे सके। 
विज्ञापन


इस बीच कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गाजीपुर सब्जी मंडी में सैनिटाइजर टनल लगाने का फैसला लिया गया है। मंडी में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को इस टनल से गुजरना होगा।

गुजरने के दौरान अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर रसायन के छोटे-छोटे कण व्यक्ति के पूरे शरीर पर पड़ेंगे और इस तरह उसका पूरा शरीर कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। सैनिटाइजर टनल का इसी तरह का प्रयोग आजादपुर मंडी और कुछ सुरक्षाबलों के कार्यस्थल पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

इसके साथ ही सब्जी मंडी के कामकाज के समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब गाजीपुर सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद-बिक्री का कामकाज देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


उसके बाद यहां पर केवल साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। इसके पहले भी कामकाज को सीमित कर संक्रमण का खतरा कम करने का प्रयास किया गया था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें