फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तो क्या 'AAP' से निकाली गई थीं शाजिया!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की सियासत में सरगर्मी पैदा करने वाली शाजिया इल्मी ने जहां चंद रोज पहले आप पर गंभीर आरोप लगाए थे वहीं दूसरी ओर अब एक नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन


शाजिया की मानें तो उन्होंने आम आदमी पार्टी खुद से नहीं छोड़ी, बल्कि उनसे जबरदस्ती दबाव बनाकर इस्तीफा लिया गया था। शाजिया के आरोप जहां गंभीर हैं वहीं आप की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हैं।

आपको बता दें कि जब तक शाजिया ने बीजेपी ज्वाइन नहीं की थी उस वक्त तक ये कयास लगाए जा रहे थे, कि वो बीजेपी में जा सकती हैं। अब ऐसे में उनके आरोपों पर गौर करें तो लगता है कि शाजिया ने बीजेपी का हाथ क्या सिर्फ इसलिए थामा कि वो खुद को राजनीति में बनाए रखना चाहती थीं।
विज्ञापन

मंच पर हाथों से छीन लिया जाता था माइक

शाजिया ने अपने आरोपों में एक और बात कही है और वो है कि उन्हें 'आप' के मंच पर खड़ा नहीं होने दिया जाता था। उनके हाथों से माइक छीन लिया जाता था। ऐसा हाल ही के दिनों में नहीं हुआ बल्कि पिछले तीन सालों से उनके साथ ऐसा हो रहा था।

शाजिया के इन गंभीर आरोपों पर आम आदमी पार्टी की कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई हैं हालांकि सूत्रों के मुताबिक पार्टी में हलचल का माहौल है उन्हें लगता है कि जब शाजिया बीजेपी में चली गईं है तो उन्हें इस तरह के आरोपों का सामना तो करना ही पड़ेगा।

आप पर लगाए गए शाजिया के आरोपों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। शाजिया कहती है कि आप उस सीक्रेट सोसाइटी की तरह काम करती हैं जिसका काम करने के तरीके के बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं होती।
विज्ञापन

अरविंद की हां में हां मिलाएंगे वहीं पार्टी में रहेंगे

आप की कार्यप्रणाली का जब लोग विरोध करते हैं तो उन्हें गालियों से नवाजा जाता है। अरविंद की टीम में जो चार-पांच लोग है वहीं पार्टी को संचालित करते हैं और वो विरोध करने वाले पर हमला कर देते हैं।

शाजिया कहती हैं कि "पार्टी जिन मूल्यों के लिए खड़ी हुई थी, अगर उसकी सरकार बनती है तो आप देखेंगे कि उन्हीं चीजों को दरकिनार कर दिया जाएगा।"

शांति भूषण को पितामाह बताने वाली शाजिया कहती हैं कि "वह पार्टी के भीष्म पितामह हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। इस तरह से सोचने वाले वह अकेले नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "जो अरविंद और मनीष सिसौदिया की हां में हां मिलाएंगे, वही पार्टी में रखे जाएंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें