दिल्ली में तेजी से सोने की तस्करी बढ़ रही है। यहां इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर चार लोगों को सोने की तस्करी के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है जिनके पास अभी तक लगभग 1.88 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया जा चुका है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें सोमावार को एयरपोर्ट पर तैनात जांच अधिकारियों ने सोने और विदेशी मुद्रा की तस्करी से संबंधित यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया यहां रियाद से बहरीन के रास्ते आने के बाद रविवार को कस्टम ऑफिसर ने एक व्यक्ति को रोक दिया। जांच में उसके पास 1.8 किलो सोना बरामद हुआ जो वह अपने साथ ले जा रहा था। उसने यह सोना दो इमरजेंसी लाइटों के अंदर छुपाया था। जब्त सोने की कीमत 60 लाख रुपये बताई जाती है। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरी घटना भी सोमावार को हुई जिसमें एक अन्य व्यक्ति को उसी दिन जांच के लिए रोका गया। वह शारजहां के लिए प्रस्थान कर रहा था। इसी बीच जांच अधिकारियों पर यात्री पर संदेह हुआ जिसके बाद उसके सामान की जांच की गई। शख्स ने अपने बैग में विदेशी मुद्रा भर रखी थी। उसके पास 3,62,000 जापानी येन, 2,040 कुवैत दीनार, 2,140 बहरीन दीनार, 4,555 ओमानी रियाल, 4,905 यूरो, 7,000 कतरी रियाल और 12,725 अमरीकी डॉलर बरामद किए गए। इनकी कीमत 33.51 लाख रुपये के बराबर बताई जाती है।
वहीं शुक्रवार को अबू धाबी से रियाद पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा एक अन्य व्यक्ति को जांच अधिकारियों द्वारा रोक दिया गया। वह एक काले रंग की मशाल के भीतर सिल्वर कलर कोटेड गोल्ड लेकर जा रहा था। शख्स के पास 950 ग्राम सोना बरामद हुआ जिसकी कीमत 30.42 लाख रुपये है।
मंगलवार को रिपोर्ट किए गए चौथे मामले में, सीमा शुल्क विभाग ने एक 31 वर्षीय महिला को बैंकॉक से आने के बाद जांच के लिए रोक लिया। उसके पास दो किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 64.34 लाख रुपये बताई जाती है।