फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: करोड़ों की हेरोइन व 4.34 लाख रुपये संग तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने उसे घोषित बदमाश घोषित कर रखा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर उसके मुख्य सदस्य संजय बस्ती, तिमारपुर, दिल्ली निवासी निखिल (28) को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे एनडीपीएस के मामले में बदमाश घोषित कर रखा था। पुलिस ने इसके कब्जे से 1.60 करोड़ रुपये की हेरोइन व 4.34 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी वर्तमान में साध नगर, पालम कॉलोनी, नई दिल्ली रहता था। जिस मामले में उसे घोषित किया था उस केस में इससे बाहरी उत्तरी जिले की नारकोटिक्स सेल ने 400 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि वह मामला दर्ज होने के बाद से फरार था और जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी को अब साध नगर, पालम कॉलोनी, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सतीश मलिक की टीम को 16 जनवरी सूचना मिली थी कि निखिल साध नगर, दिल्ली आने वाला है। एसीपी राजपाल डबास की देखरेख में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी निखिल ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है जो दिल्ली/एनसीआर में अवैध हेरोइन खरीदने और सप्लाई करने में शामिल है। आरोपी का जन्म 1998 में करोल बाग, दिल्ली में हुआ था। उसने सागरपुर, दिल्ली के एक सरकारी स्कूल से 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है। उसके पिता, मां और भाई भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और उन्होंने दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे, वह अवैध हेरोइन/स्मैक की सप्लाई करने वाले एक सुसंगठित आपराधिक सिंडिकेट का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें