फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: बारिश की वजह से हटी आसमान में छाई स्मॉग की मोटी चादर, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में सबसे साफ रह

Fri, 10 Nov 2023 08:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बारिश की वजह से आसमान में छाई स्मॉग की मोटी चादर हट गई। मौसमी बदलाव के चलते अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।  कुल 21 इलाकों में हवा खराब रही।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश से साफ हुआ आसमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश व हवा की गति बढ़ने से शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। देर रात से शुरू हुई बारिश से आसमान में छाई स्मॉग की मोटी चादर हट गई। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। प्रदूषण का स्तर गिरने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में हो रही परेशानी से थोड़ी राहत मिली। 

विज्ञापन


डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 दर्ज किया गया। इसके बाद आया नगर दूसरा ऐसा इलाका रहा, जहां एक्यूआई 198 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी है। सबसे अधिक शादीपुर व जहांगीरपुरी में एक्यूआई 316 रहा। दिल्ली के अधिकतर इलाकों हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को शादीपुर के साथ 11 इलाकों में वायु सूचकांक 300 के पार दर्ज किया गया। इनमें जहांगीरपुरी में 316, जेएलएन में 314, बवाना में 312, न्यू मोती बाग व मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 311, आईटीओ में 309, आनंद विहार व वजीरपुर में 305 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है।
विज्ञापन


मौसमी बदलाव के चलते अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शुक्रवार को कुल 21 इलाकों में हवा खराब रही। इसमें आरके पुरम में 289, मंदिर मार्ग में 286, श्रेणी फोर्ट में 284, नेहरु नगर व अलीपुर में 283, ओखला में 281, नॉर्थ कैंपस में 274, डीटीयू में 270, द्वारका में 258, एनएसआईटी द्वराका में 266 समेत कई इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें