फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की चादर में ढका दिल्ली-एनसीआर, 15 ट्रेनें रद्द और 30 हुईं लेट

Thu, 21 Dec 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
‌धुंध की चादर ने ‌पूरी ‌द‌िल्ली-एनसीआर को ढक ल‌िया है। धुंध का यह स‌िसस‌िला बुधवार से ही जारी है। वहीं इसकी वजह से राजधानी में आने और जाने वाली 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं 30 देरी से चल रही हैं जबक‌ि 11 ट्रेनों के समय में बदलाव कर द‌िया गया है।
विज्ञापन
#Delhifog: 30 trains delayed, 11 rescheduled and 15 cancelled due to low visibility and other operational reasons (Early morning visuals) pic.twitter.com/qxMKSSJVnA — ANI (@ANI) December 21, 2017 यही नहीं दिल्ली में ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। जहां बुधवार को दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते नजर आए। पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

बुधवार को देर रात में कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली को आगोश में ले लिया। मौसम विभाग की मानें तो 23 दिसंबर के बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड का अहसास होगा। आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण दृश्यता भी खराब

- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बुधवार सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता भी खराब रही। जिसका असर हवाई व रेल यातायात पर भी पड़ा। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर दृश्यता 800 मीटर और आर्दता 88 फीसदी दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.4 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान में गिरावट से ही ठिठुरन का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जबकि उसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरने का अनुमान है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी में घने से घना कोहरा पड़ेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें