फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लगाए गए एंटी स्मॉग गन, यूं पल में गायब हो रहा कोहरा

Thu, 21 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एंटी स्मॉग गन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दियों में प्रदूषण और ठंड से होने वाले स्मॉग से निपटने की दिल्ली सरकार ने बुधवार को एंटी स्मॉग गन का प्रयोग किया। योजना के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर आज स्मॉग गन का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन


पर्यावरण सचिव अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल को स्मॉग गन के ट्रायल के बारे में जानकारी दी। प्रदूषण से निपटने के लिए बैजल ने सभी संबंधित एजेंसियों और पक्षों की बैठक बुलाई थी।

पढ़ें:- यहां तो सांस लेना मतलब जहर पीना, इतनी प्रदूषित हो गई ताजनगरी की हवा

बैठक में बैजल ने एजेंसियों से कहा कि ठोस कूड़े के प्रबंधन को 16 माह में पूरी तरह सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके साथ ही यह भी तय हो जाए कि योजना के क्रियान्वयन के लिए धन कहां से आएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सचिवालय पर हुआ स्मॉग गन का ट्रायल

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली सचिवालय पर स्मॉग गन का ट्रायल भी देखा। बैजल ने तीनों निगमों से यह भी कहा कि लैंडफिल साइट पर मीथेन गैस से लगने वाली आग पर नजर रखी जाए। इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए।

एलजी ने कहा कि मैकेनिकल स्वीप मशीनों और वाटर स्प्रिंकल की खरीदारी तय समय में कर ली जाए। बैठक में बैजल ने बताया कि बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन जुलाई 2018 में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 

बैठक में एलजी अनिल बैजल को बताया गया कि सात वार्ड में 14 होमगार्ड को पर्यावरण मार्शल के रूप में तैनात किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग ने बताया कि वह 2000 बसें खरीद रहे हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन

आधुनिक बनाया जा रहा वाहन फिटनेस केंद्र

इसके अलावा वाहनों को प्रदूषण जांच के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वाहन फिटनेस केंद्र को आधुनिक बनाया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के 15 व 10 साल पुराने वाहन सड़कों से हटाए जा रहे हैं।

अंत में उपराज्यपाल ने सभी एजेंसियों को पटाखा विरोधी अभियान, वृक्षारोपण अभियान समेत प्रदूषण कम करने के उपायों को तेजी से लागू कराने का निर्देश दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें