फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर डेयरी में अब स्मार्टचेंज कार्ड से खरीदारी

Thu, 28 Aug 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर डेयरी के उत्पाद खरीदते समय खुले पैसे ले जाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। मदर डेयरी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मिलकर दिल्ली-एनसीआर के लिए स्मार्ट चेंज कार्ड लांच किया है।
विज्ञापन


इसकी मदद से मदर डेयरी बूथ पर उपलब्ध सभी उत्पादों जैसे दूध, आइसक्रीम और सफल के फल-सब्जियों की खरीदारी की जा सकेगी। कार्ड की लांचिंग के मौके पर मदर डेयरी के एमडी एस नागराजन ने बताया कि दुकानदार और खरीदार दोनों के लिए खुले पैसे रखना मुश्किल होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए स्मार्ट चेंज कार्ड शुरू किया गया है।

अगले तीन महीने के अंदर 150 बूथों तक इस सेवा का विस्तार किया जाएगा। कार्ड 25 रुपये में बनेगा और इससे 1000 रुपये तक का टॉपअप कराकर 500 रुपये तक की खरीदारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें