फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब की पांच गोदामें सील, 10 को नोटिस

Wed, 27 Aug 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने तेजाब के व्यापार में शामिल व्यापारियों के 85 गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 15 गोदामों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के प्रधान सचिव धर्मपाल ने बताया कि 10 गोदामों पर कार्रवाई करते हुए 1.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 5 गोदामों को सील किया गया है।

धर्मपाल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीमों ने राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से तेजाब का स्टॉक करने वाले दुकानदार सामने आए हैं।
विज्ञापन


सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग लगातार अवैध रूप से तेजाब स्टॉक करने और बेचने पर नियमित निरीक्षण कर रहा है आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि दुकानदार को तेजाब के स्टॉक और बिक्री की जानकारी तीन दिनों के भीतर स्थानीय पुलिस को देनी होती है।

जिसे बाद में उस इलाके के एसडीएम को सौंपनी होगी, ऐसा न करने पर दोषी दुकानदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगता है। तेजाब उसी को बेचा जा सकता है जो बालिग हो उसके पास फोटो वाला पहचान पत्र हो। यही नहीं विक्रेता को खरीदने वाली की जानकारी अपने पास रखनी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें