फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हापुड़ में ट्रेन से कटकर छह युवकों की मौत, पटरियों के किनारे चल रहे थे सभी

Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सात लोग ट्रैक के किनारे चल रहे थे। पीछे से आई ट्रेन की चपेट में आने से छह युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। पिलखुवा के नगर के गांधी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से छह युवकों की कटकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जख्मी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पर डीएम व एसपी सहित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। 

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8:45 बजे नगर के गांधी फाटक के पास कुछ युवक पटरियों के किनारे चल रहे थे। इस दौरान दिल्ली मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर दिल्ली की ओर से आ रहे इंजन की चपेट में सात युवक आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सातों युवक रंगाई पुताई का काम करते थे

- फोटो : अमर उजाला
हादसे में सर्वोदय नगर के विजय व आकाश व सद्दीकपुरा के सलीम, समीर, अजय व आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक का नाम राहुल है। लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

युवकों की मौत की सूचना पर डीएम कृष्णा करुनेश, एसपी हेमंत कुटियाल सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि सातों युवक रंगाई पुताई का काम करते थे। 

इसी कार्य के लिए गाजियाबाद से हैदराबाद जाने वाले थे, लेकिन ट्रेन छूटने के कारण पटरियों के रास्ते घर लौटने लगे। एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि राहुल सहित सभी युवक रंगाई पुताई का कार्य करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें