फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस की जीप से कूदकर भागे शराब तस्कर की मौत, परिजन बोले- फर्जी एनकाउंटर किया

Mon, 26 Feb 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Circle Officer - फोटो : ani
विज्ञापन
जेवर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पुलिस की जीप से कूदकर भाग रहे शराब तस्करी के आरोपी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए जेवर-खुर्जा मार्ग पर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


उन्होंने जहांगीरपुर चौकी में तैनात एक हेडकांस्टेबल की पिटाई कर दी। हेड कांस्टेबल जगमेहर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुर चौकी पुलिस ने रविवार को बॉबी मीणा और कुल्लू को हिरासत में लिया था। 

आरोपियों को जहांगीरपुर से जेवर ले जाते वक्त बॉबी मोहवालीपुर और बांकापुर के बीच जेवर-खुर्जा मार्ग पर पुलिस जीप से कूदकर भाग निकला। तभी दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर विधायक - फोटो : ani
परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में बॉबी की हत्या के बाद उसे सड़क पर डालकर हादसा दिखाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने जहांगीरपुर में कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की।

हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। एसएसपी लव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में दादरी के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस स्टेशन पर लाया जा रहा था, इस दौरान मौका मिलते ही वह भाग गया। जिससे उसकी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। 
  वहीं जेवर विधायक धीरेंद्र ठाकुर ने कहा है कि जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ध्यान में लाया जाएगा। विधायक ने कहा कि परिवार की संभव मदद की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें