फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपटा लें काम छह दिन बंद रह सकते हैं बैंक

Sun, 18 Jan 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार छह दिनों तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने से पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 से 24 जनवरी तक बैंककर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद 25 को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सार्वजनिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। 19 जनवरी को आईबीए और यूएफबीयू के पदाधिकारिया के बीच होने वाली बैठक में हड़ताल का निर्णय होना है। इसलिए ग्राहक अपना जरूरी काम 19 व 20 जनवरी को ही निपटा लें।

वेतन पुर्ननिर्धारण, पेंशन और अन्य मांगों लेकर सार्वजनिक बैंक के कर्मचारी आंदोलन पर हैं। बीते 7 जनवरी को भी हड़ताल होनी थी, लेकिन आश्वासन के बाद एक दिवसीय हड़ताल टल गई।
विज्ञापन


अब दोबारा से हड़ताल होने के आसार बन रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के डिस्ट्रिक्ट कन्वीनर एसबी कपूर ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से वेतन पुर्ननिर्धारण को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

इस मामले में यूनियन के नेताओं और इंडियन बैंक एसोसिएशन और केंद्र सरकार के नुमाइंदों के साथ 19 जनवरी को बैठक होनी है। बैठक  में यदि कोई नतीजा नहीं निकला तो बैंक कर्मी 21 से 24 तक हड़ताल करेंगे।

25 जनवरी को रविवार है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सरकारी छुट्टी रहेगी। इस तरह से बैंक 6 दिन तक बंद रहेंगे। इस बीच एटीएम की दिक्कत काफी होगी। लोगों को कैश नहीं मिल पाएगा। कामकाज पूरी तरह ठप किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें