फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने लिया सबक, भाटी पर लगाई लगाम

Sun, 18 Jan 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में युवा विचाराधीन कैदियों के लिए कराई जा रही खेल प्रतियोगिताओं से इस बार गैंगस्टर सुंदर भाटी को दूर रखा गया है।
विज्ञापन


सुंदर भाटी भी अन्य कैदियों की तरह खेलों का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन जेल प्रशासन ने पिछली गलती से सबक लेते हुए उसे अलग रखा।

पिछले दिनों एक फोटो में युवा विचाराधीन कैदियों के लिए कराए गए टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर सुंदर भाटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ दिखा था।

गैंगस्टर के खुलेआम युवा कैदियों से मिलने और सुविधाओं के जुड़े मुद्दे की खबर सामने आने के बाद मामला शासन स्तर तक पहुंच गया था। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार में अब नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित किए जा रहे खेल सप्ताह में चल रही प्रतियोगिता के समय सुंदर भाटी को बैरक से बाहर नहीं लाया गया।
 
जेल अधीक्षक एमएल यादव ने बताया कि महिला और पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। सुंदर भाटी खेल में हिस्सा लेना चाहता है, लेकिन पिछले प्रकरण को देखते हुए उसे खेलों से दूर रखा गया है। उन्होंने कहा ह िकैदियों के नैतिक और मानसिक स्तर में सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जाते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें