फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर जी...पास कर दीजिए नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगी

Fri, 10 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर जी...मेरा सीआईएसएफ में हो गया है। अंग्रेजी के पेपर में पास कर दीजिए। नहीं तो फेल हो जाऊंगा और मुझे नौकरी नहीं मिलेगी। कुछ ऐसा ही अंग्रेजी की कॉपी में एक छात्र ने लिखा है।
विज्ञापन


दरअसल, सेक्टर-12 के राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की कॉपी का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। यहां करीब 97000 कॉपी मूल्यांकन के लिए आई हैं। मूल्यांकन के 12वें दिन शुक्रवार तक यहां 79000 कॉपियां चेक कर ली गईं। मूल्यांकन 13 अप्रैल तक होगा।

केंद्र पर मौजूद एक सह प्रधान परीक्षक ने बताया कि अंग्रेजी की कॉपी में छात्रों ने पास करने की अपील की है। प्रतियोगिता परीक्षा में एक छात्र पास हो गया था। लेकिन उसे डर है कि वह अंग्रेजी में फेल हो जाएगा। लिहाजा उसने पास करने की अपील की है।
विज्ञापन


हालांकि परीक्षकों ने उसकी अपील पर ध्यान नहीं दिया है। इसी तरह से एक छात्रा ने कॉपी में लिखा है कि उसकी शादी तय हो गई है। अगर वह फेल हो गई तो शादी रुक जाएगी। लिहाजा उसे पास कर दिया जाए। इसके अलावा एक छात्र ने अपनी बीमारी की दुहाई देते हुए पास करने की अपील की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें