फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ के घर से राजनीति करेंगे वीके सिंह

Wed, 19 Mar 2014 05:32 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनाथ सिंह की राजनीतिक विरासत संभालने की तैयारी कर रहे भाजपा प्रत्याशी जरनल वीके सिंह पार्टी अध्यक्ष के आवास में ही अपना घर बनाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में गाजियाबाद पहुंच रहे वीके सिंह राजनाथ सिंह के राजनगर स्थित 1/30 में रहेंगे। बुधवार से ही वीके सिंह केंद्रीय चुनावी कार्यालय के लिए जगह चिन्हित करने का काम शुरू कर देंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वीके सिंह 21 मार्च को अपना नामांकन कर सकते हैं।

सोमवार को संभावित प्रत्याशी के रूप में शहर आए वीके सिंह ने माहौल का जायजा लिया था। स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे पर पार्टी दो-फाड़ दिखी थी।

विरोध के स्वर से चिन्तित केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को गाजियाबाद से जुड़े महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को दिल्ली तलब किया।

दिल्ली में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकला कि वीके सिंह को राजनाथ सिंह के विकल्प के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएहा।

उनका आवास भी इसी मंशा के साथ वीकेसिंह को सौंपा जा रहा है कि खुद राजनाथ इस चुनाव को लड़ रहे हैं।पार्टी से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक पार्टी का केंद्रीय कार्यालय शुरू हो जाएगा। 21 मार्च को भाजपा प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है। प्रत्याशी पर किसी प्रकार का विरोध नहीं है।
विज्ञापन


त्यागी समाज ने किया प्रत्याशी उतारने का ऐलान
बाहरी बनाम स्थानीय का विरोध फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। अखिल भारतीय त्यागी समाज ने मंगलवार को सीट नहीं वोट नहीं का नारा बुलंद किया।

समाज से जुड़े लोगों ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समाज के महासचिव अमरीश त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उप्र में 30 लाख त्यागी समाज की आबादी है।

इसके बावजूद समाज के किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है। अगर समाज को टिकट नहीं दिया गया तो त्यागी बहुल लोकसभा क्षेत्रों में त्यागी समाज का आजाद उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


समाज के प्रधान सुनील त्यागी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने वादा किया था कि किसी त्यागी समाज के व्यक्ति को वोट देंगे। इस झूठे वादे के खिलाफ पूरे उप्र में भाजपा का विरोध होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें