फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संता-बंता फिल्म के पोस्टर पर भड़के सिख, बोले भावनाएं हुई आहत

Fri, 11 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संता बंता फिल्म पोस्टर
विज्ञापन
संता-बंता फिल्म के पोस्टर पर दिल्ली के सिख भड़क गए हैं।  फिल्म पर कड़ा ऐतराज भी जताया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिनेमा घरों में संता-बंता फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


कमेटी का कहना है कि इस फिल्म से सिखों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। चेतावनी भी दी है कि सिनेमाघरों में इसे नहीं लगने देंगे। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी व सीईओ मनीष देसाई को पत्र लिखकर फिल्म के टाइटल को बैन करने की मांग की गई है।

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा है कि फिल्म के पोस्टर में पीठ करके खड़े 2 सिख युवकों को कच्छा, कोर्ट व पगड़ी के अटपटे लिबास में हाथ में रिवाल्वर थमाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझकर सिखों का मजाक बनाने की कोशिश की जा रही है

संता-बंता
इससे सिखों की भावना आहत हो रही हैं। कमेटी ने इस बाबत अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को भी इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए पत्र भेजा है।

जीके ने कहा कि जानबूझकर सिखों को मजाक का पात्र बनाने की कोशिश की जा रही है। कभी किसी ने आम जिंदगी में किसी सिख को कच्छे के ऊपर कोट पहने हुए देखा है? पोस्टर पर अंकित ‘ जिंदगी जीयो सिंह अंदाज में’ पर कहा कि क्या कच्छे के ऊपर सार्वजनिक स्थान पर कोट पहनना सिंह अंदाज है ?

उन्होंने कहा कि निर्माता इस मसले पर तसल्ली जब तक नहीं देंगे, फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने दिया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने के लिए प्रबंधक कमेटी याचिका दाखिल करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें