पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में सरदार सिरसा ने कहा है कि मोहम्मद जुबैर नाम का पत्रकार अल्ट न्यूज का संस्थापक है, जो जू बीयर नाम का टविट्टर हैंडल चलाता है। वह गैर कानूनी और भारतीय विरोधी गतिविधियां करता रहता है। उसने भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के खिलाफ नफरत भरा प्रापेगंडा करने के लिए जान-बूझ कर साजिश का काम किया है।
पाकिस्तान के खिलाफ कैच छोड़ने पर ट्रोल का शिकार बने युवा क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के समर्थन में दिल्ली के सिख नेता उतर पड़े हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने अर्शदीप के खिलाफ नफरत भरा दुष्प्रचार करने के लिए पाकिस्तानी पत्रकार के खिलाफ फौजदारी शिकायत भी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में सरदार सिरसा ने कहा है कि मोहम्मद जुबैर नाम का पत्रकार अल्ट न्यूज का संस्थापक है, जो जू बीयर नाम का टविट्टर हैंडल चलाता है। वह गैर कानूनी और भारतीय विरोधी गतिविधियां करता रहता है। उसने भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के खिलाफ नफरत भरा प्रापेगंडा करने के लिए जान-बूझ कर साजिश का काम किया है।
एक स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ सिरसा ने पुलिस आयुक्त को दिया है। सिरसा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। सिरसा ने मांग की कि मोहम्मद जुबैर और ऐसी नफरत फैलाने वाले उसके और साथियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए। उसने न सिर्फ अलग-अलग समुदायों में नफरत फैलाने का काम किया है, बल्कि सिख भाईचारे की भावनाओं को भी चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता गोल्डी भारद्वाज ने ट्वीट कर समर्थन में कहा है कि ना ही वह खालिस्तानी है और ना ही वह देशद्रोही है। अर्शदीप सिंह एक युवा भारतीय क्रिकेटर है, जो जी जान से देश के लिए खेलता है। जिन लोगों ने कभी बैट भी नहीं पकड़ा व सोशल मीडिया पर ज्ञान बांट रहे हैं।