फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ी, पंजाबी गायक की हत्या से किया इनकार

Mon, 06 Jun 2022 12:57 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

पंजाब में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया है। जिसके बाद से सोनीपत से मामले के तार जुड़े होने की चर्चा शुरू हो गई थी। पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई। बीसला के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने के दौरान उससे उतरे दो युवक सोनीपत के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रविवार को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। यहां उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने से इनकार किया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने बताया कि कोर्ट ने आर्म्स एक्ट मामले में लॉरेंस बिश्नोई के लिए दिल्ली पुलिस की पांच दिन की हिरासत की मांग पर सहमति जताई है। दिल्ली पुलिस ने अपने आवेदन में कहीं भी बिश्नोई के खिलाफ मूसेवाला हत्याकांड की जांच का जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से कई गैंग सामने आ रहे हैं। कई गैंगस्टर्स ने हत्या का बदला लेने का एलान कर दिया है। लॉरेंस बिश्नोई के इस हत्या मामले से जुड़ने के बाद गायक मनकीरत औलख भी चर्चा में आ गए। कई गैंगस्टर्स ने औलख को हत्या का जिम्मेदार बताया। इसके बाद से औलख विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बिश्नोई और औलख की तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि दोनों खास दोस्त हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े दिख रहे हैं। इसके बाद शनिवार को औलख की कॉलेज की दोस्त वकील सिमरनजीत कौर गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि यदि मनकीरत ने किसी पोस्ट में लॉरेंस को भाई लिख दिया तो क्या गुनाह किया। तब उसे भी नहीं पता था कि लॉरेंस आगे चलकर गैंगस्टर बन जाएगा। किसी का पुराना जानकार होना आपको उसके कर्मों का दोषी नहीं बना सकता। उन्होंने आगे कहा है कि पंजाब को पंजाब रहने दो मिर्जापुर न बनाओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें