उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में करीब 13 दिनों से लापता रैपिडो बाइक टैक्सी चालक का शव सोनिया विहार में ही एक खाली प्लाट से टुकड़ों में मिला है। उसके धड़ से हाथ, पैर और सिर अलग था। आशंका जताई जा रही है कि जानवरों ने नोंच-नोंचकर टुकड़ों को धड़ से अलग कर दिया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद आरिश (24) के रूप में हुई है। आरिश की मौत कैसे हुई पुलिस अधिकारी इस पर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। आरिश नशे का आदी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवा रही है। घटना वाले उसके साथ कौन-कौन मौजूद था, इसका भी पता किया जा रहा है।