फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 6 दिन बाद घर लौटा साइबेरियन हस्की जोरो, इनोवा में हुआ था अपहरण

Thu, 09 Jun 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घर लौटा जोरो - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत कुंज एंक्लेव से अपहृत कुत्ता जोरो बृहस्पतिवार को अपने घर वापस आ गया और दिलचस्प ये है कि उसे अपने घर के दरवाजे के बाहर ही पाया गया। गौरतलब है कि जोरो का तीन को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जोरो साइबेरियन हस्की नस्ल का कुत्ता है जिसे कुछ इनोवा सवार लोगों ने अगवा कर लिया था। जोरो के मालिक आफताब खान कस्टम क्लियरेंस का काम करते हैं।

आफताब ने अपनी बेटी अलीशा को उसके आठवें जन्मदिन पर जोरो को गिफ्ट के रूप में दिया था। जोरो के किडनैप होने के बाद से ही अलीशा और उसके भाई काशिफ उसकी याद में खासा परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरो के क‌िडनैप होने के दो द‌िनों तक आफताब के बेटे ने नहीं खाया था खाना

घर लौटा जोरो - फोटो : ani
जानकारी के मुताबिक जोरो के मालिक आफताब रोज की तरह ही 3 जून को भी सुबह करीब साढ़े 6 बजे जोरो को लेकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एयरफोर्स कॉलोनी के बैकसाइड जंगल के पास रोड पर गोल्डन रंग की एक इनोवा खड़ी थी।

उस इनोवा में सवार 5 लोग जंगल में घूम रहे सुअर को पकड़कर लाए और इनोवा में डाल दिया। सुअर शोर मचा रहा था, यह देखकर जोरो इनोवा की ओर झपट पड़ा। जोरो ने चल रही इनोवा के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान दो-तीन लोग इनोवा से आए और उन्होंने जोरो को पकड़ने का प्रयास किया। वे लोग उसे उठाकर इनोवा में सवार हो गए। यह देखकर जोरो के मालिक आ‌फताब तेजी से इनोवा की ओर भागे लेकिन बदमाशों ने गाड़ी दौड़ा दी और सुअर व जोरो दोनों को लेकर फरार हो गए।

कुत्तों के विशेषज्ञ के अनुसार दिल्ली में केवल चार लोग कुत्तों की ब्रीडिंग करते हैं। साइबेरियन हस्की की कीमत लगभग एक लाख रुपए तक होती है लेकिन इसके बच्चे 50 हजार तक में मिल जाते हैं। कुत्तों की यह प्रजाति ठंडे प्रदेशों में पाई जाती है। जोरो के मालिक आफताब के अनुसार उसके किडनैप के बाद उनके छोटे बेटे ने दो दिन से खाना नहीं खाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें