आप पार्षद राकेश कुमार जिनकी भाजपा पार्षद ने की पिटाई
- फोटो : ट्विटर से
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज तीनों नगर निगमों का विशेष अधिवेशन चल रहा है जिसमें भाजपा पार्षद द्वारा आम आदमी पार्टी के पार्षद को पीटने से कोहराम मच गया।
गौरतलब है कि अधिवेशन चल ही रहा था कि वहां बैठे आम आदमी पार्टी के पार्षद राकेश कुमार से कहा गया कि वो वहां टोपी पहनकर न बैठें। भाजपा पार्षदों ने उनसे कहा कि कोई भी यहां टोपी पहनकर नहीं बैठ सकते जिसके बाद राकेश कुमार और भाजपा पार्षदों में कहासुनी हो गई।
मंच पर बैठे लोगों का दावा तो ये भी है कि उन्हें मंच से भी आग्रह किया गया था कि वह अधिवेशन में टोपी पहनकर न बैठें। इसके बाद राकेश कुमार कहने लगे कि वो मंच से बोलना चाहते हैं तब उनसे कहा गया कि वो अपनी बारी का इंतजार करें।