फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी गानों पर लक्ष्मण का दिल चुरा रही शूर्पणखा

Tue, 30 Sep 2014 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के रामलीला सेवा समिति सेक्टर- 37 की रामलीला में शूर्पणखा की नाक काटने व सीता हरण का मंचन किया गया। सईया ले गई तेरी पहली नजर गाने पर डांस कर रही शूर्पणखा अलग अंदाज में नजर आई।
विज्ञापन


दर्शकों के बीच से नृत्य करते हुए उसकी मंच पर धमाकेदार एंट्री हुई। इसके बाद शुरू हुआ लक्ष्मण-शूर्पणखा का संवाद।

पहले दृश्य में शूर्पणखा राम के पास विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचती है। राम उसे लक्ष्मण के पास भेज देते हैं। शूर्पणखा लक्ष्मण को रिझाने के लिए अनेक फिल्मी गानों पर डांस करती है, लेकिन वे उससे विवाह करने के लिए तैयार नहीं होते।

कई बार मना करने के बाद भी शूर्पणखा नहीं मानती और मनमोहक तरीके से लक्ष्मण को विवाह करने के लिए मनाने की कोशिश करती है।

शूर्पणखा के इस व्यवहार से तंग आकर लक्ष्मण शूर्पणखा को करीब आने की कहते हैं। लक्ष्मण शूर्पणखा से पूछते हैं कि क्या आपने चांद देखा है। शूर्पणखा कहती है मैंने दिन में सूरज देखा है।
विज्ञापन


बातों ही बातों में लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं। इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाती हुई शूर्पणखा मंच से बाहर चली जाती है।

लक्ष्मण के रूप में रामप्रकाश ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन जीत लिया। दूसरे दृश्य में सीता हरण का मंचन किया गया। इसमें रामण के रूप में करण और सीता के रूप में सुनील मिश्रा के संवाद ने लोगों को मंत्र मुग्ध किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें