एक माह से ऑप्यूलेंट मॉल में चल रहा शॉप एंड विन कार्यक्रम का रविवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना और नृत्य से हुई। सांस्कृतिक समारोह के बाद देर शाम को लॉटरी के जरिए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
शॉप एंड विन कार्यक्रम में लक्की ड्रा के माध्यम से विजेता चौधरी को पहला विजेता चुना गया। जिब्रोनिक्स इलेक्ट्रानिक्स की ओर से विजेता को कई आकर्षक ईनाम दिए गए।
दूसरा लक्की ड्रा राहुल खन्ना का निकला जिन्हें हौंडा ड्रीम नियो बाइक दी गई। शॉप एंड विन समारोह के समापन समारोह में गायिका किरण यादव ने अपने गानों से रंग जमाया।
उनके साथ ही डब्लू आरसी ग्रुप के कलाकारों ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में सबको झूमाया। इस दौरान मॉल के कार्यकारी प्रभारी राहुल मित्तल, मार्केटिंग मैनेजर गुरजिंदर सिंह, सुरक्षा प्रबंधक रोबिश त्यागी आदि मौजूद रहे।