फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में शिफ्ट होने के लिए गैंगस्टर कौशल करवा रहा फायरिंग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Tue, 04 Aug 2020 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- दिल्ली पुलिस ने हिसार जेल में जाकर कौशल से पूछताछ की
- हरीनगर पुलिस ने नवीन के भाई शूटर समेत दो को गिरफ्तार किया 
- हिसार जेल में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है
विज्ञापन
कौशल गैंग का सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रंगदारी गैंगस्टर व हिसार जेल में बंद गैंगस्टर कौशल ही मंगवा रहा है। कौशल ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि दिल्ली में फायरिंग कर वहीं रंगदारी मंगवा रहा है। साथ में उसकी मंशा हिसार जेल से तिहाड़ जेल में आना है।

विज्ञापन


हरी नगर थाना पुलिस ने ओउम स्वीट्स के मालिक पर हुई फायरिंग मामले में कौशल के राइटहैंड नवीन के भाई समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हो गई है। वसंतकुंज में कार डीलर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को अभी बाइक का सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि कौशल गिरोह के साथ कई गिरोह ने हाथ मिला लिया है। 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरीनगर थाने से एक पुलिस टीम कौशल से पूछताछ करने हिसार जेल गई थी। कौशल ने पूछताछ में स्वीकार किया है उसी ने दिल्ली में फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात उसी ने करवाई है।
विज्ञापन


कौशल ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि दिल्ली पुलिस जब उसे रिमांड पर लेगी तब वह सारी बातों का खुलासा करेगा। दिल्ली पुलिस जल्द ही ट्रांजिट रिमांड के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी लगाएगी। दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कौशल हिसार जेल में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। वहां वह एक सेल में अकेला बंद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान उसने अपने शूटरों को वारदात करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

दूसरी तरफ हरीनगर पुलिस ने जेल रोड पर स्थित ओउम स्वीट्स पर हुई फायरिंग मामले में भौंडसी जेल में बंद व कौशल के खास गैंगस्टर नवीन के भाई समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पश्चिमी जिला पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक इसका खुलासा नहीं किया था।

दोनों की गिरफ्तार वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की पहचान के आधार पर हुई है। फुटेज में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर आने के बाद पता लगा कि बाइक रोहिणी के रहने वाले भोला की है। भोला ने ये बाइक एक सटोरिए के पास गिरवी रखी थी। इसके बाद ये बाइक नवीन के भाई के पास पहुंच गई थी। 

दोनों वारदातों में दो शूटर एक ही हैं-
कौशल गिरोह के शूटरों ने सबसे पहले हरी नगर में स्थित ओउम स्वीट्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। शूटर दुकान के अंदर तक गए थे। यहां पर बदमाश फायरिंग के बाद चिट्टी छोड़कर गए थे और उसमें एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। यहां पर दो बदमाश आए थे। वसंतकुंज में कौशल गिरोह के शूटरों ने कार डीलर सतेन्द्र के शोरूम में फायरिंग की थी। यहां पर तीन बदमाश आए थे। यहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की वारदातों में दो शूटर एक ही है। दोनों की वारदातों में अलग-अलग बाइकों को इस्तेमाल किया गया है। वसंतकुंज पुलिस को अभी तक इस्तेमाल की गई बाइक का सुराग हाथ नहीं लगा है।

कौशल से कई गिरोहों ने हाथ मिलाया-
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कौशल पहले थाइलैंड से अपना गिरोह चला रहा था। हरियाणा में कौशल व उसके साथियों के खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। गुरुग्राम में हत्या के मामले में कौशल को उम्रकैद की सजा हो रखी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जठेडी गांव, सोनीपत का काला जठेड़ी, सोनीपत राजू बसोदी, सोनीपत का अक्षय, पंजाब का लारेंस,  अलीगढ़, दिल्ली का जितेन्द्र गोगी और हरियाणा का संपत आदि गिरोह मिले हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें