फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर नाले अमोल ने ओलंपियन गगन नारंग को हराया

Fri, 21 Feb 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के कादरपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप के शूटिंग रेंज में शुक्रवार का दिन नाले अमोल के नाम रहा। ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले टॉप शूटर गगन नारंग उनसे हार गए। नाले ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


हालांकि 300 मीटर थ्री पोजीशन मुकाबले में दोनों का स्कोर बराबरी पर रहा। मगर नाले ने टेन (बुल) उनसे अधिक लगाया था।

57वीं जीवी मावलंकर बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को सीआरपीएफ कैंप में समापन हो गया। इसमें देश के जाने माने दो सौ से अधिक शूटरों ने हिस्सा लिया। बिग बोर शूटिंग का यह मुकाबला शानदार रहा।

फिल्मी हस्ती नाना पाटेकर भी यहां आए। यह बात अलग है कि बेहद खराब निशाना लगाकर वह मुकाबला छोड़कर लौट गए। सीआरपीएफ शूटिंग रेंज में अपने शूटर की जीत पर उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


गगन नारंग को हराने वाले शूटर कांस्टेबल नाले अमोल को खूब बधाइयां मिल रही हैं। शूटिंग रेंज के कोच व सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट परमिंदर सिंह ने बताया कि गनन नारंग को हराना वाकई नाले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि दोनों के स्कोर बराबर होने के बावजूद सीआरपीएफ के खाते में गोल्ड मेडल आया। गगन नारंग को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। परमिंदर सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के खाते में कई पदक आए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें